एनएच-27 पर ट्रक और टाली की टक्कर में सीतापुर निवासी 18 वर्षीय नीरज पासवान की मौत हो गई। हादसे के 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम न होने से परिजन परेशान रहे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नीरज शटरिंग का सामान लेकर गोरखपुर जा रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।