बाह: गांव सेरब में घरेलू बंटवारे को लेकर महिला को लाठी से पीटा, सिर में आईं गंभीर चोटें
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेरब में एक परिवार में घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के साथ लाठी से मारपीट कर दी गई, जिससे महिला के सर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के द्वारा घायल महिला को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया है,और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।