बाह: गांव पलोखरा में बिजली का बकाया बिल वसूल करने गए संविदा कर्मी पर किया हमला
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलोखरा में बिजली का बकाया बिल लेने गए संविदा कर्मी पर हमले का मामला सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि संविदा कर्मी को डंडे से पीटा गया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। संविदा कर्मी के द्वारा उच्चाधिकारियों को भी मामले के बारे में अवगत कराया गया है।