अरथूना: शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती के विरोध में अरथूना नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया गया।मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश पटेल व उपशाखा अध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अरथूना मे ज्ञापन दिया गया।