रविवार को दोपहर 2:00 गया जिले के कुजापी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।