गोरखपुर: विश्वविद्यालय में 'ग्रीन वार', हिसाब दो वरना आंदोलन होगा, सैकड़ों छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
दिन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर छात्रों और छात्र संगठनों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय के मेन गेट से प्रदर्शन शुरू करते हुए प्रशासनिक भवन के नीचे धरना दे दिया और पेड़ों की कटान तत्काल रोकने की मांग की। धरने की सूचना पर कुलपति पूनम टंडन मौके पर पहुंचीं, जहां