लोहरदगा: राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया नमन, सेवा और समर्पण को किया याद।
लोहरदगा के साहू भवन में समाजसेवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहे राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि बुधवार दोपहर 12 बजे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, हवन किया तथा राय साहब बलदेव साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।