शिकोहाबाद: लाइनपार थाना पुलिस टीम ने 6 अभियोगों से संबंधित 32 लीटर अवैध शराब का कराया विनिष्टीकरण
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाये जा रहे माल निस्तारण के अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा 06 अभियोग से सम्बंधित 32 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से विनष्टीकरण की अनुमति प्राप्त कर नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में कराया गया।