सुसनेर: हाइवे पर शराब से भरे कंटेनर में ट्रक कटिंग की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाइवे पर हरियाणा से मुंबई जा रहे शराब से भरे कंटेनर में ट्रक कटिंग की वारदात सामने आई है। शिकायत सामने आने पर सोमवार को 11 बजे पुलिस द्वारा ट्रक को सोयत रोड स्थित थाने पर लाया गया है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मालिक राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन में 18 टन शराब में से 2 पेटी यानी 200 बोतल शराब चोरी हुई है।