पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,2005 से पहले हत्या, लूट और बलात्कार का उद्योग चलता था
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बताना चाहते हैं कि 2005 से पहले किस तरह से जातीय नरसंहार होता था और किस तरह से लूट, हत्या और बलात्कार का उद्योग चलता था।