पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महिला कार्यकर्ता ने की अपने नेताओं की शिकायत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए। लेकिन जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे जदयू की एक महिला कार्यकर्ता ने उनसे शिकायत कर दी। महिला कार्यकर्ता ने कहा कि हमें भी चुनाव में भेजा जाए, हम लोग जाने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन हमें नहीं भेजा जाता है। महिला की शिकायत सुनते ही CM नीतीश कुमार ने कहा कि जरूर जाइए आप लोगों को भी जाना चाहिए।