पटना ग्रामीण: दिल्ली में 5 लाख से हारेंगे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार : पटना एयरपोर्ट पर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने पर उनपर बड़ा हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय की जनता ने उन्हें 4 लाख वोट से हराया था। दिल्ली की जनता इस बार उन्हें 5 लाख वोट से हरायेगी।