गुमला: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोर-किशोरी ने खाया कीटनाशक, युवक की हालत नाज़ुक
Gumla, Gumla | May 26, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग किशोर और किशोरी ने सोमवार की रात कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया।