जमुई: शिवसौना गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दंपति के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 शिवसौना गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दंपति के साथ शनिवार की सुबह 6 बजे पड़ोसियों ने मारपीट किया। जिसमें दंपति घायल हो गए। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए दोनों को दोपहर बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शिवसौना निवासी गोरेलाल यादव उसकी पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है।