बारिश में तालाब बना रोडवेज परिसर, आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ा परेशानी
मिर्जापुर। रविवार की रात हुई बारिश के बाद सोमवार को रोडवेज परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। परिसर का नजारा तालाब जैसा दिखाई देने लगा, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं रोडवेज परिसर में आवारा पशुओं का भी जमावड़ा बना रहता है। पशुओं के अचानक सड़क पर आने से यात्रियों और बसों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान जलभराव और आवारा पशुओं की समस्या ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
यात्रियों ने संबंधित अधिकारियों से परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने के साथ ही आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।