समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। शिकायतकर्ता की समस्या की वास्तविक जानकारी लेने, उसका समाधान करने और इसके बाद संबंधित नागरिक से समाधान की पुष्टि करने के बाद ही शिकायत को निस्तारित माना जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी शिकायत पर कार्रवाई तभी सार्थक मानी जाएगी, जब शिकायतकर्ता स्वयं यह पुष्टि करे कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी नियमित निगरानी की जाए और अनावश्यक रूप से शिकायतों को लंबित न रखा जाए। संबंधित विभाग शिकायत की स्थिति �
Ambala, Ambala | Oct 3, 2026