उतरौला: उतरौला थाना पुलिस ने क्षेत्र में सरकारी खाद्यान के गमन पर उचित दर विक्रेता को किया गिरफ्तार
27 फरवरी गुरुवार शाम 5:00 बजे सरकारी खाद्यान्न गमन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।थाना कोतवाली उतरौला से सम्बंधित उचित दर विक्रेता अनूप चन्द्र द्वारा माह अप्रैल 2024 , मई 2024 एवं जून 2024 का कुल अवशेष गेहूँ 36.22 कुन्तल , चावल 54.96 कुन्तल व चीनी 0.18 कुन्तल सरकारी खाद्यान का गमन किया गया है। पुलिस ने बताया विधिक कार्रवाई की गई है।