उतरौला: आर्य समाज उतरौला द्वारा उतरौला नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
26 फरवरी बुधवार शाम 4:00 बजे आर्य समाज उतरौला द्वारा उतरौला नगर में ऋषि बोध दिवस मनाया गया एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आर्य समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को वेद एवं स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए हुए रास्तों पर चलने की अपील की। शोभायात्रा में महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व कृतित्व को भी लोगों को बताया गया आत्मसात करने को कहा गया।