मंडला: श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार में महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी का ज्येष्ठाभिषेक श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न
Mandla, Mandla | Jun 29, 2026 ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार में महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी का ज्येष्ठाभिषेक/शाही स्नान श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। सोमवार सुबह 9 बजे मंगलध्वनि, शंखनाद के साथ महाप्रभु के श्रीविग्रह का शास्त्रोक्त विधि से महाअभिषेक कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की।