रामगढ़ शेखावटी: जाजोद गांव में कार की टक्कर से बच्चे की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जाजोद गांव में कार की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से भाग लेकर जब कुछ लोग वापस आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।