द्वारका: द्वारका जिले की एएटीएस की पुलिस टीम ने 1 भगोड़े आरोपी को उत्तम नगर से किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की एएटीएस की पुलिस टीम ने एक भगोड़े आरोपी को उत्तम नगर के शुक्र बाजार रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान 26 साल के विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। एसीपी राम अवतार की देखरेख में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार हेड, कांस्टेबल राजेश और संदीप की टीम ने इसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।