गोरखपुर: सिटी मॉल में खाने में कॉकरोच मिलने से बवाल, फूड सेफ्टी पर उठे सवाल
गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित Barbeque Nation में चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने के बाद बुधवार शाम जमकर हंगामा हो गया।जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा ने जब खाने में कॉकरोच देखा तो तुरंत इसकी शिकायत की। मामला बढ़ता देख उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची