मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है
वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसकी मेरे द्वारा पुष्टि नहीं की जाती