बाजपुर न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज | बाजपुर
दाबका नदी में लकड़ी तस्करी के विवाद में चली गोलियां, युवक घायल
बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित दाबका नदी में जंगल की लकड़ी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गांव गोबरा निवासी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जांघ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 12, 2026