हुसैनाबाद: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, ग्रामीणों से किया संवाद
हुसैनाबाद। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार देर रात उन्होंने एकौनी एवं कजरा-नावाडीह गांव के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की