सासाराम: सासाराम में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन किया गया
Sasaram, Rohtas | Jun 30, 2025 जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित। जिला प्रशासन ने सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक जिला पदाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंकों द्वारा कृषि, गव्य, मत्स्य एवं पशुपालन से संबंधित ऋण वितरण में अधिकतम ऋण सीमा पर चर्चा हुई।