नवाबगंज: मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य जफर उर्फ चंदा को बड़ा झटका, ₹4 करोड़ की कुर्क संपत्ति पर अपील खारिज
मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य जफर उर्फ चंदा द्वारा अपराध से अर्जित लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की कुर्की के खिलाफ दायर अपील को न्यायालय ने शनिवार को खारिज कर दिया है। थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 369/21 में मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।