कांगड़ा: कांगड़ा में पुलिस ने भडियाड़ा की एक दुकान से लगभग 4500 मिलीलीटर देशी शराब की बरामदगी की: एसएचओ
Kangra, Kangra | Jan 2, 2025 कांगड़ा के साथ लगते पुलिस थाना गग्गल के साथ लगते क्षेत्र भडियाड़ा में आज गुरूवार काे साढ़े 4 बजे पुलिस ने एक दुकान से लगभग 4500 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में दुकान मालिक के खिलाफ धारा 39(1)A हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह ने दी।