कांगड़ा: कांगड़ा-माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा: एसडीएम
Kangra, Kangra | Jan 2, 2025 कांगड़ा मंदिर के जिला स्तरीय दाे दिवसीय मकर संक्रांति पर्व के आयोजन को लेकर आज गुरूवार काे साढ़े 3 बजे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीमएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने की। इस दाैरान वह पत्रकाराें से भी रू-ब-रू हुए। उन्होंने बताया जिला स्तरीय इस पर्व के दाैरान 14 जनवरी को मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।