कांगड़ा: विधायक पवन काजल ने कहा, हर गांव और घर में शुद्ध पीने का पानी मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है
Kangra, Kangra | Dec 31, 2024 कांगड़ा के तहत पड़ते क्षेत्र तियारा के वार्ड-2 के धरुंच बस्ती में आज मंगलवार काे साढ़े 4 बजे कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ किया। हैंडपम्प में विद्युत चलित मोटर और पाइप बिछाकर गांव के लगभग 21 परिवारों को अब पर्याप्त पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। गांव की नई पेयजल योजना के निर्माण से 21 परिवार को पीने का पानी मिलेगा।