कांगड़ा: कांगड़ा के माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में नववर्ष पर लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश: मंदिर अधिकारी
Kangra, Kangra | Jan 1, 2025 नववर्ष के पहले दिन जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों के साथ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। इसकी जानकारी आज बुधवार को 5:00 बजे मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने दी।