गोरखपुर: जेल में बंद कैदियों से मिलने वाले परिचितों के लिए खुशखबरी, जिला कारागार में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात
जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।अब सुबह के समय भी मुलाकात की सुविधा शुरू कर दी गई,पहले मुलाकात की प्रक्रिया 11 बजे के बाद शुरू होती थी,जिससे परिजनों का काफी समय इसी में बीत जाता था।नई व्यवस्था के तहत सु 7:30 बजे से ही मुलाकात कराई जा रही है।जेल अधीक्षक ने बताया प्रतिदिन 200 बंदियों से करीब 500 लोग मुलाकात करने पहुच रहे हैं।