चाचौड़ा: रूपाहेड़ी गांव: देवर का विधवा भाभी और भतीजी पर कहर, ज़मीन हथियाने के लिए मारपीट, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Apr 11, 2026 चाचौड़ा थाना के रूपाहेड़ी गांव में विधवा भाभी ने देवर पर पति की मौत के बाद मारपीट के आरोप लगाए है। 11 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी रचना भाई लोधी ने पुलिस को बताया, पति की मौत के बाद जमीन और घर से बेदखल करने देवर बने सिंह लोधी मारपीट करता है। बीते रोज डंडे लात घुसो से मारपीट की, बेटी को धक्का दिया उसका दांत टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।