ओबरा: वार्ड नं 11 में कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्रा के चोपन थाना क्षेत्र के वार्ड नं 11 में स्थित एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही कुएं में शव होने की खबर फैली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया।