गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को किया गिरफ्तार। घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने 24 अक्टूबर की शाम को ही दो लूट की घटनाओं को कारित किया था।