गाज़ियाबाद: अंकुर विहार पुलिस ने दुकान पर सामान लेने गई लड़कियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अंकुर विहार पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दुकान पर सामान लेने गई लड़कियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले सुमित नाम के शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 24 अक्टूबर को महिला की ओर से तहरीर देते हुए जानकारी दी गई कि बीते 20 अक्टूबर को उनकी दो बेटिया जब एक दुकान पर सामान लेने गई थी तो पास मे खडे अभियुक्तों ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की।