दादरी: ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के यूके 2 पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार कैंटर पलटने से कैंटर चालक समेत 2 लोग हुए घायल
ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के यूके 2 पानी की टंकी के पास मंगलवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक कैंटर के नीचे दब गया और एक चाय का स्टोल भी आया कैंटर के चपेट आने से छतिग्रस्त हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने कैंटर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला।