दादरी: नॉलेज पार्क पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे खुलासा किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 फरवरी की है। होस्टल संचालक गौरव गिरी पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।