पूरनपुर: मुझा रोड पर कूड़ा वाहन चालक से मारपीट का आरोप, दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बढ़ा तनाव
पूरनपुर में मंगलवार सुबह नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन चालक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। नगर पालिका के चालक मोहित कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह सुबह करीब 9 बजे मुझा रोड स्थित एफआरएफ कूड़ा खाद प्लांट पर कूड़ा डालने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे कूड़ा डालने से रोका, गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप।