बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी के गौतमपुरी मोहल्ले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 13, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के हसनपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय उजमा की शादी थाना उझानी क्षेत्र के गौतमपुरी मौहल्ले में हुई है। ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने उजमा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल उजमा ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। शुक्रवार एक बजे के आसपास पुलिस ने घायल उजमा का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।