पयागपुर: कालीपुर गौरडिया गांव में खेलते समय पानी से भरे गड्डे में गिरी मासूम, हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के कालीपुर गौरडिया गांव निवासी मासूम नेहा शनिवार सुबह करीब 11बजे खेलते समय पानी से भरे गड्डे मे गिरी गई जिससे मासूम की हुई मौत। इस मामले मे मृतक के पिता विक्रम ने बताया की मासूम खेलते समय पानी मे गिरी गई थी और मौत हो गई। पुलिस ने शाम करीब 5बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।