अनूपपुर: कलेक्टर कार्यालय में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील
आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी एवं गणेश विसर्जन को लेकर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा और विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।