आज़मगढ़: एसपी की अनुशंसा पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिलाबदर किये गये मनचोभा निवासी समेत 05 अपराधी
SP अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध एवं आपराधिक कृत्यों में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। जिसमें एसपी की अनुशंसा पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 05 अपराधियों को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना गम्भीरपुर व पवई से 02-02 व थाना कोतवाली से एक अपराधी को जिलाबदर किया गया है।