कर्वी: झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रैपुरा के भौंरी के धोबिन पुरवा के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
रैपुरा के भौंरी के धोबिन पुरवा के पास आज शुक्रवार की दोपहर 1:40 बजे में बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति बृजेश बाबू पुत्र प्रेम नारायण निवासी भौंरी की मौत हो गई। मृतक बाइक से पत्नी को लेने गजटा स्कूल जा रहे थे,तभी आए हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज शुक्रवार की शाम 5 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।