जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर हाई स्कूल का शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति द्वारा दिए गए न्यौते स्वीकार किया।