डुमरा: जन शिकायत सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सीतामढ़ी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।