थरथरी: सरमेरा बिहटा पथ पर दस्तूरपर मोड़ के पास स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चंडी थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा पथ पर दस्तूरपर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सात बजे स्कार्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुंजरचक निवासी भोली राम के 45 वर्षीय पुत्र सोहन राम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता भोली राम ने बताया कि उनका पुत्र सोहन चंडी से घर लौट रहा था। इसी दौरान दस्तूरपर मोड़ के पास अंडा दुकान के समीप बाइक