राजमहल: मुहर्रम पर्व को लेकर राजमहल थाना परिसर में सोमवार को होगी शांति समिति की बैठक
मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सोमवार को अपराह्न 5 बजे राजमहल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने रविवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।