सिरोही: 17 मई को माउंट आबू आएंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, प्रशासनिक तैयारियां तेज
Sirohi, Sirohi | May 12, 2026 राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का 17 मई को माउंट आबू दौरा प्रस्तावित है। राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान माउंट आबू में ठहरेंगे।