कनवास: निमोदा में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में भव्य झांकियां सजाई गईं
Kanwas, Kota | Apr 5, 2025 निमोदा में विजया विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या में नव मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार शाम करीब 6 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एसके म्यूजिकल ग्रुप युवराज पवार और दिव्या ज्योति द्वारा लोगों को स्वर लहरी में बांधा। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वही कृष्णा आर्ट ग्रुप की तरफ से भव्य झांकियां पेश की गई।